- Patna,Friday ,28 Aug
- janprabhab news
इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है । चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होने वाली थी । लेकिन यह सुनवाई टल गई है । लालू की जमानत पर अब 11 सिंतबर को रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होगी । जमानत के लिए लालू प्रसाद ने याचिका दायर की है । सुनवाई को लेकर न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत में याचिका को सूचीबद्ध किया गया था । चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए 5 साल की सजा दी है । लालू प्रसाद ने दायर याचिका में कहा है कि वह आधी सजा पूरी कर लिए है । ऐसे में उनको जमानत दे दी जाए । एक मामले में उनको जमानत मिल चुकी है।

लालू प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के बारे में भी बताया है । याचिका में बताया गया है कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित है । उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है । उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है । इसलिए उनको जमानत दे दी जाए । जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी । बता दे कि लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका । देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है । देवघर केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े दो मामलों में उन्हें जमानत नहीं मिली है ।

















