Advertisement
  • गृहपृष्ठ
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • प्रदेश १
    • प्रदेश २
    • प्रदेश ३
    • प्रदेश ४
    • प्रदेश ५
    • प्रदेश ६
    • प्रदेश ७
  • राष्ट्रिय
  • स्थानीय तह
  • समाज
    • अपराध
    • स्वास्थ्य/शिक्षा
    • दुर्घटना
  • खेलकुद
  • अन्तर्राष्ट्रिय
    • जनप्रभाबन्युज विशेष
  • मनोरञ्जन
  • भाषा
    • नेपाली
    • मैथिली
    • हिन्दी
    • English
  • ई-पेपर
  • अन्य
    • बैंक
    • मौसम
    • आर्थिक
    • क्राइम रिपोर्ट
    • तस्करी रिपोर्ट
    • फोटो फिचर
    • अन्तर्वार्ता/विचार
    • विज्ञान/प्राविधि
No Result
View All Result
  • गृहपृष्ठ
  • राजनीति
  • प्रदेश
    • प्रदेश १
    • प्रदेश २
    • प्रदेश ३
    • प्रदेश ४
    • प्रदेश ५
    • प्रदेश ६
    • प्रदेश ७
  • राष्ट्रिय
  • स्थानीय तह
  • समाज
    • अपराध
    • स्वास्थ्य/शिक्षा
    • दुर्घटना
  • खेलकुद
  • अन्तर्राष्ट्रिय
    • जनप्रभाबन्युज विशेष
  • मनोरञ्जन
  • भाषा
    • नेपाली
    • मैथिली
    • हिन्दी
    • English
  • ई-पेपर
  • अन्य
    • बैंक
    • मौसम
    • आर्थिक
    • क्राइम रिपोर्ट
    • तस्करी रिपोर्ट
    • फोटो फिचर
    • अन्तर्वार्ता/विचार
    • विज्ञान/प्राविधि
No Result
View All Result
Janprabhabnews
No Result
View All Result

दक्षिण बंगाल सीमा पर पशु तस्करी पूरी तरह से रोकी : बीएसएफ रिपोर्ट का दावा

नई दिल्ली । इस साल पश्चिम बंगाल की दक्षिणी सीमा से बांग्लादेश में अब तक पशु तस्करी की एक भी घटना नहीं हुई है. साल 2014 में मोदी सरकार ने कहा था कि इस अपराध को किसी भी कीमत पर रोका जाए जिसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कोलकाता स्थित दक्षिण बंगाल सीमांत की जिम्मेदारी भारत बांग्लादेश की 4,069 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा में से 913.32 किलोमीटर की रखवाली करने की है. उसने आधिकारिक आंकड़ों में दावा किया है कि मई 2021 तक इस सीमा से पशु तस्करी की कोई घटना नहीं हुई है.

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक दिसंबर 2014 को बीएसएफ के 49वें स्थापना दिवस के मौके पर बल से कहा था कि उसे ‘किसी भी कीमत पर इस सीमा पर गायों और मवेशियों की तस्करी को रोकना चाहिए.’ दिल्ली में बीएसएफ मुख्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ साझा की गई आंकड़ों से संबंधित रिपोर्ट पीटीआई भाषा के पास हैं. रिपोर्ट कहती है कि इस मोर्चे पर पशु तस्करी के जुर्म को ‘काफी’ नियंत्रित किया गया है. बांग्लादेश सरहद पर होने वाली कुल पशु तस्करी का 75 फीसदी इस सीमा से होती थी.

इस सीमा में पश्चिम बंगाल के पांच सरहदी जिले-उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नादिया, मुर्शिदाबाद और माल्दा आते हैं और सिर्फ 405 किलोमीटर या 44.34 फीसदी सीमा पर ही बाड़ लगाई गई है जबकि बड़े हिस्से में नदियां हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ स्थानों पर गांव हैं. आंकड़ों के मुताबिक, पशुओं की जब्ती की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. इस साल मई तक बीएसएफ कर्मियों ने 710 पशुओं को जब्त किया है जबकि 2017 में 51,443, 2018 में 38,657, 2019 में 29,720 और पिछले साल 5445 पशुओं को जब्त किया गया था. उसमें बताया गया है कि इस मई तक इस सीमा से एक भी पशु बांग्लादेश नहीं पहुंचा है. रिपोर्ट कहती है कि किसी मवेशी की तस्करी नहीं हुई है और इस वजह से जेस्सोर, कुष्टिया और राजशाही जैसे बांग्लादेशी गलियारों में मवेशियों की कोई सरकारी नीलामी नहीं हुई है.

फ्रंटियर के मुख्य महानिरीक्षक (आईजी) अश्विनी कुमार सिंह से जब संख्या की प्रमाणिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आंकड़े विश्वसनीय हैं. उन्होंने कहा, “यह आंकड़े लगभग विश्वसनीय है … (हमारे अधिकार क्षेत्र में) इतनी लंबी सीमा है और हो सकता है कि 2-4 मवेशी बिना की किसी की नजर में आए (बांग्लादेश ) चले गए हों, लेकिन मैं गारंटी दे सकता हूं कि सीमा पार के पशु तस्करों में से कोई भी इस साल सफल नहीं हुआ है.” सिंह ने कहा कि वो मवेशियों की तस्करी को शून्य पर लेकर आए हैं जबकि इस सीमा से पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश में कुल 75 प्रतिशत पशु तस्करी हो रही थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि मवेशियों की तस्करी में कमी के कारण बांग्लादेश में चमड़ा, बीफ और चीनी मिट्टी के सामान बनाने वाले उद्योग को ‘बहुत नुकसान’ हुआ है तथा वहां की सरकार ने किसानों और अन्य पशुपालकों को

सिंह ने कहा, “मैंने अपने जवानों से कहा कि हम यहां इस अपराध को रोकने के लिए हैं और हमें इसे पूरी तरह से रोकने की जरूरत है. उन्होंने कड़ी मेहनत की.” आईजी ने इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि बीएसएफ के कितने कर्मियों को तस्करों के साथ साठगांठ के आरोप में पकड़ा गया और दंडित किया गया, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी संख्या ‘काफी’ है. बीएसएफ दक्षिण बंगाल के उप महानिरीक्षक (गुप्तचर) एसएस गुलेरिया कहते हैं, “ सीमा की प्रभावी तरीके से की गई रखवाली की वजह से इस सीमा से बांग्लादेश में पशु तस्करी को पूरी तरह से रोक दिया गया है जो पिछले चार दशकों से हो रही थी.”

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशी तस्करी के आंकड़े 2019 की शुरुआत से काफी कम हो गए हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए ‘कार्य प्रगति पर है’ कि संख्या को शेष बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा जैसे अन्य क्षेत्रों में शून्य पर लाया जाए.

आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि 2020 में बांग्लादेश सीमा से कुल 46,809 मवेशियों को जब्त किया गया था, जबकि इस साल मई तक इनकी संख्या 9,434 है.

जनप्रभाव संवाददाता

जनप्रभाव संवाददाता

जन प्रभाब साप्ताहिक पत्रिकाद्वारा संचालित जनप्रभाबन्युज डटकम अनलाईन पत्रिका सिरहा जिल्लाको नं. १ अनलाइन हो । हामीलाई फेसबुकमा फल्लो गर्न सक्नुहुन्छ । 

सम्बन्धित समाचार

नयाँ दलको बहुमत र मधेशी दलितको उपेक्षा : समावेशी लोकतन्त्रमाथि गम्भीर प्रश्न
जनप्रभाबन्युज विशेष

नयाँ दलको बहुमत र मधेशी दलितको उपेक्षा : समावेशी लोकतन्त्रमाथि गम्भीर प्रश्न

4 months पहिले
लहानका विपन्न परिवारलाई मेयर चौधरीको मलम: विल्टु र सकुन्तीको निधनमा राहत प्रदान
जनप्रभाबन्युज विशेष

लहानका विपन्न परिवारलाई मेयर चौधरीको मलम: विल्टु र सकुन्तीको निधनमा राहत प्रदान

4 months पहिले
सिरहा–२ मा कांग्रेस नेता राम चन्द्र यादवलाई जिताउन स्थानीयको सामूहिक प्रतिबद्धता; ‘विकासप्रेमी नेताको विकल्प छैन’
जनप्रभाबन्युज विशेष

सिरहा–२ मा कांग्रेस नेता राम चन्द्र यादवलाई जिताउन स्थानीयको सामूहिक प्रतिबद्धता; ‘विकासप्रेमी नेताको विकल्प छैन’

4 months पहिले
सिरहा-२ मा फेरियो चुनावी लहर:’सुख-दुःखका साथी’ रामचन्द्र यादवको पल्ला भारी, ‘टुरिस्ट नेता’ विरुद्ध जनआक्रोश
जनप्रभाबन्युज विशेष

सिरहा-२ मा फेरियो चुनावी लहर:’सुख-दुःखका साथी’ रामचन्द्र यादवको पल्ला भारी, ‘टुरिस्ट नेता’ विरुद्ध जनआक्रोश

5 months पहिले
संसद पुनर्स्थापनाका लागि सांसदको हस्ताक्षरसहित आज सर्वोच्च जाँदै कांग्रेस-एमाले
जनप्रभाबन्युज विशेष

संसद पुनर्स्थापनाका लागि सांसदको हस्ताक्षरसहित आज सर्वोच्च जाँदै कांग्रेस-एमाले

6 months पहिले
रास्वपा नेता पराजुली भन्छन्- बालेन, कुलमान र हर्कलाई साथ लिएर अघि बढ्छौँ
जनप्रभाबन्युज विशेष

रास्वपा नेता पराजुली भन्छन्- बालेन, कुलमान र हर्कलाई साथ लिएर अघि बढ्छौँ

6 months पहिले

ताजा समाचार

जनप्रभाव साप्ताहिक पत्रीका द्वारा संचालित
जनप्रभाव न्युज अनलाइन  डटकम
लहान नपा – १ , सिरहा नेपाल
मो. नम्बर : +9779863964800
इमेल :[email protected]
दर्ता नम्बर : ११८

हाम्रो टीम

कार्यकारी सम्पादक:- चन्दा यादव
कार्यकारी निर्देशक/ संचालक: आलोक यादव
सम्पर्क मो. नं :  9819992976
सल्लाहकार: बिजय कु. गुप्ता/देवकुमार यादव

सामाजिक संजालमा हामी

Facebook Twitter Youtube
  • Privacy Policy

© 2020 JanPrabhabhNews || Powered By ProTech Media || Design By Surendra Singh