मधुबनी। आज भारत नेपाल -सीमा पर एसएसबी जवानों ने लौकही पुलिस के साथ सीमा क्षेत्र के गांवों में पेट्रोलिंग किया।
जिसमें पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने गांव में रहने वाले लोगों में सुरक्षा भावना पैदा करने एवं उनके समस्याओं का समाधान साथ ही बॉर्डर पर होने वाले तस्करी को रोकने के लिए जगह -जगह सशस्त्र सीमा बल के टोल फ्री नंबर बांटे गए एवं पुलिस बल के अधिकारियों के भी नंबर बांटे गए हैं ताकि लोगों की परेशानियों को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।

यह जानकारी पुलिस तथा सीमा बल के अधिकारियों ने दी। बॉर्डर पर होने वाली तस्करी को रोकने के लिए गांव के लोगों में जागरूकता का होना जरूरी है।


















