मधबनी । मधुबनी जिला अंतर्गत लौकही प्रखंड क्षेत्र के 18 वीं वाहिनी डी कंपनी नारी कें BOP करियौत एसएसबी को भारी सफलता हाथ लगी है।
भारत- नेपाल सीमा बॉर्डर पर करियौत व नारी एसएसबी कैंप के जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान पिलर संख्या 234 से 235 के समीप 07 गाय और 03, बैल के साथ दो व्यापारी तस्कर सहित एक पिकअप भान बोलेरो को धरदबोचा।

पकड़े गए तस्कर की पहचान मधुबनी जिला थाना मधुबनी के लदनिया गांव निवासी प्रवीण कुमार राम एवं दरभंगा जिला के कमतोल थाना अंतर्गत जाले निवासी मोहम्मद लालबाबू के रूप में की गई है।
इस पेट्रोलिंग में सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र, संजय सिंह, चमन लाल, हवलदार कोहली उमेश, सिपाही अभिजीत मिश्रा, प्रेम सागर मौर्य ,लखपति चंद्रमोहन शामिल थे, यह जानकारी नारी कैंप के सहायक कमांडेंट रोहित बंसल के द्वारा दिया गया। दोनों तस्कर को लौकही थाना को सुपुर्द कर दीया गया एवं गाय एवं बैल को गौशाला में भेज दिया गया।


















