बिहार में शिक्षामंत्री की नियुक्ति पर लालू का हमला, कहा- ‘पहले मेवालाल को ढूंढ रहे थे, अब मेवा मिल गया तो…’
- Patna : Wed , 18 Nov.
- janprabhab india beauro
बिहार में लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार सत्ता फिर से संभालते ही अपनी एक नई नियुक्ति को लेकर विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के निशाने पर आ गए हैं. भ्रष्टाचार के आरोप झेलने वाले नेता मेवालाल चौधरीको शिक्षामंत्री बनाए जाने के फैसले पर नीतीश कुमार की खूब खिंचाई हो रही है. अब आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश पर हमला बोला है.
लालू यादव ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां तेजस्वी यादव सत्ता में आने के बाद 10 लाख नौकरियां देने की बात कह रहे थे, वहीं नीतीश कुमार ने घोटाला करने वाले को मंत्री बना दिया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘तेजस्वी जहाँ पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख नौकरियाँ देने को प्रतिबद्ध था वहीं नीतीश ने पहली कैबिनेट में नियुक्ति घोटाला करने वाले मेवालाल को मंत्री बना अपनी प्राथमिकता बता दिया. विडंबना देखिए जो भाजपाई कल तक मेवालाल को खोज रहे थे आज मेवा मिलने पर मौन धारण किए हैं.’



