जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे एवम् पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्यप्रकाश द्वारा जिला में तृतीय चरण के निर्वाचन हेतु प्रति नियुक्त सीएपीएफ/एसएपी के कमांडेंट,सहायक कमांडेंट, कंपनी कमांडर के साथ समीक्षा बैठक की गई
- Madhubani : Thu, 5 Nov.
- Janprabhab India Beauro
मधुबनीजिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डाॅ.निलेश रामचन्द्र देवरे एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ.सत्य प्रकाश द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 का स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने हेतु प्रतिनियुक्त CAPFS एवं SAPSके कमान्डेंट, असिस्टेंट कमान्डेंट, कम्पनी कमान्डेंट, 2 आई.सी.को नगर भवन के सभागार कक्ष में संयुक्त रूप से संबोधित किया गया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस प्रेक्षक भी मौजूद थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी का स्वागत मधुबनी जिले में किया गया। तदोपरांत उनके द्वारा बताया गया कि जिले के तृतीय चरण के मतदान हेतु प्रतिनियुक्त 89 अर्द्धसैनिक बलो के कम्पनियों में अधिकांश के द्वारा प्रथम एवं द्वितीय चरण चरण के चुनाव में भाग लिया जा चुका है। जिसमें से कई कम्पनियों द्वारा मधुबनी जिले के चार विधान सभा क्षेत्र (36-मधुबनी, 37-राजनगर, 38-झंझारपुर, 39-फुलपरस) के शांतिपूर्ण चुनाव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। तृतीय चरण के अन्तर्गत 6 विधान सभा (31-हरलाखी, 32-बेनीपट्टी, 33-खजौली, 34-बाबूबरही, 35-विस्फी एवं 40 लौकहा) के निर्वाचन हेतु भी आपको पी.सी.सी.पी. के साथ संबद्ध में किया गया है।

द्वितीय चरण की भांति तृतीय चरण के मतदान के दिन उपयोग हेतु प्रत्येक अर्द्ध सैनिक बल को कोविड किट उपलब्ध कराई जा रही है।
अंत में समीक्षा बैठक का समापन इस अपील एवम् आश्वासन के साथ हुआ कि द्वितीय चरण के भांति तृतीय चरण का चुनाव आपके उपस्थिति में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त में वातावरण में सम्पन्न होगी।


















