-
लालू यादव पर करारा हमला बोलते हुए कहा की कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी और बेटा-बेटी ही सबकुछ है,मेरे लिए समस्त बिहार की जनता परिवार है ।
-
हमने क्राइम और सांप्रदायिक ताकतों से कभी समझौता नही किया – नितिस कुमार
-
Madhubani : Tue , 27 Oct .
-
Janprabhab Hindi News
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है नेताओं की रैली भी तेज हो गई है। सियासी अखाड़ा में हर पार्टी के नेता ताल ठोकने लगे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मधेपुर प्रखंड के भेजा गांव के दयाराम उच्च विद्यालय के प्रांगण में जदयू प्रत्याशी शीला मंडल के लिए सभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे।
सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम श्री कुमार ने कहा कि मिथिला के विकास के बिना बिहार का विकास नही हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमने घर-घर तक नल-जल से पानी पहुंचाया। हर घर में शौचालय बनवाया। खुले में शौच करने से महामारी फैलती है। हर जिला में हमने अस्पताल, उच्च विद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज और मेडिकल कालेज खोलकर चहुमुखी विकास किया है।
हमने छात्रों को पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया और 2 हजार रुपये का आर्थिक मदद किया। बिहार में सड़कों का जाल बिछा दिया। इतना ही नही सड़क की देखभाल के लिए भी हमने टीम भी गठित किया है। बिहार में अपराध का ग्राफ घटा है। अपराध के मामले में बिहार 23 नम्बर पर चला गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार की विकास दर बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है। हमने गांव-गांव बिजली पहुँचा दिया है। लालू यादव पर करारा हमला बोलते हुए कहा की कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी, बेटा-बेटी ही सबकुछ है जबकि मेरे लिए पूरे बिहार की जनता ही परिवार है। महिला उत्थान के लिए भी मैंने कई कार्य किया। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को नया जिंदगी दिया। अब परीक्षाओं में लड़का से अधिक लड़कीयों की संख्या होती है। हमने जीविका समूह के गठन कर 10 लाख महिलाओं को जीविका समूह से जोड़ा।
इतना ही नही उन्होंने कहा की मैंने झंझारपुर में मेडिकल कालेज निर्माण कराकर मधुबनी वासी को नया सौगात दिया। अब झंझारपुर के बच्चे भी पढ़ लिखकर डाक्टर बनेंगे। उन्होंने कहा की अगले बार जब हमारी सरकार बनेगी सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। हर जिले में मेगा स्कीम सेंटर की स्थापना करेंगे। हर खेत तक पानी पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर मंत्री संजय झा, पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल, शीला मंडल ने भी सम्बोधित किया। लोगों की भारी भीड़ थी।
https://www.facebook.com/NitishKumarJDU/videos/3812526728766365/
