- Madhubani : Wed , 7 Oct
- janprabhab news
बिहार में विधानसभा चुनाव का महात्योहार चल रहा है। विधि व्यवस्था का संधारण व आचार सहिंता का पालन करना और कराना हमरा प्रथम दायित्व है। इसके लिए कोविड-19 के दिशा निर्देश को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को चौकन्ना रहने की जरूरत है। असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आयोग के गाइडलाईन व वरीय अधिकारियों के निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करें। सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मासिक अपराध की बैठक करते हुए डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने थानाध्यक्षों से कही।

नियमियत रूप से वाहनों की जांच करने के साथ-साथ अनजान व्यक्तियों से पूछताछ किये जाने को कहा गया। कहा कि सभी थानाध्यक्ष खासकर सीमा क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विधि व्यवस्था को हर हाल में बनाये रखने का निर्देश दिया।

साथ ही थाना में लम्बित रहे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए कई दिशा निर्देश जारी किये। फरार रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मुहीम तेज करने को कहा। गांव में बढ़ रही मारपीट की घटनाओं को कम करने के लिए लोगों से बातचीत कर आपसी सांमजस्य स्थापित करने की ओर पहल करने को कहा गया। सीमा क्षेत्रों पर गश्ती बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया।
बैठक में पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार बेनीपट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, अरेर के राज किशोर कुमार, बिस्फी के संजय कुमार, पतौना के विजय पासवान, मधवापुर के गया सिंह, हरलाखी के प्रेम लाल पासवान, साहरघाट के सुरेंद्र पासवान, खिरहर के अंजेश कुमार, तथा औंसी के किशोर कुणाल थे।

