नई दिल्ली । गृह मंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल के 18वें अलंकरण समारोह में हिस्सा लिय़ा । इस दौरान अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा जताया कि सभी चुनौतियों को पार कर पैरामिलिट्री फोर्स सीमा सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे ।
सीमा सुरक्षा ही राष्ट्रीय सुरक्षा है, क्योंकि जिस देश की सीमा सुरक्षित नहीं है वो देश सुरक्षित नहीं है।
मोदी सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के विकास और वहां से पलायन को रोकने के लिए ढ़ेर सारी योजनाओं की शुरूआत की, इनके तहत दो वर्षों के लिए ₹888 करोड़ की विकास योजनाएँ शुरू की गई है। pic.twitter.com/8xjSFEogOc
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) July 17, 2021
अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि मैं उन लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है क्योंकि पूरा देश जानता है कि आप सजग बनकर देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, इसी कारण आज देश लोकतंत्र के अपनाए हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उन बलिदानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता ।https://twitter.com/AmitShah/status/1416364560441696262?s=19
ANI के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि सीमा सुरक्षा के काम में लगे BSF और सभी पैरामिलिट्री फोर्स के कारण आज भारत विश्व के नक्शे पर अपना गौरवमय स्थान दर्ज करा रहा है । उन्होंने कहा कि घुसपैठ, मानव तस्करी, गौ तस्करी, हथियारों की तस्करी, ड्रोन..ये सभी चुनौतियां हैं लेकिन मुझे पैरामिलिट्री फोर्स पर पूरा विश्वास है कि वे सभी चुनौतियों को पार सीमा सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। सीमा सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा है ।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 18 वें अलंकरण समारोह में अदम्य साहस, शौर्य, वीरता व उत्कृष्ट सेवा के लिए बल के बहादुर अधिकारियों और कार्मिकों को अलंकृत किया,रुस्तमजी स्मारक व्याख्यान दिया
प्रेस विज्ञप्ति-https://t.co/P41wV1UoCK pic.twitter.com/0QJRXgQYeH
— Spokesperson, Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) July 17, 2021
हमारे सामने कई चुनौतियां हैं । मुझे अपने अर्धसैनिक बलों पर पूरा भरोसा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे पास एक स्वतंत्र रक्षा नीति है जिसके जरिए हमने उन्हें उन्ही के भाषा में जवाब दिया है जिन्होंने हमारी संप्रभुता चुनौती दी है ।।
.@BSF_India ने ऐसी ख्याति व कीर्ति अर्जित की है कि उनके नाम मात्र से ही दुश्मनों के दिल दहल जाते हैं।
कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए देश की रक्षा के प्रति हमारे सुरक्षा बलों की सजगता, समर्पण व बलिदान के कारण ही आज भारत विश्व के नक्शे पर अपना गौरवमयी स्थान अंकित करवा रहा है। pic.twitter.com/khr2NDrJMq
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) July 17, 2021

















