मधुबनी । बिहार में अपराध का बोलबाला लगातार बढ़ते जा रहा है, बेखौफ अपराधियों का मंसूबा इतना बढ़ गया है कि वो अब आम लोगों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहें है, ताजा मामला हाजीपुर जिले के निवासी व महुआ विधानसभा से विधायक डॉक्टर मुकेश रौशन का सामने आया है उन्हें आज शाम फोन कॉल के माध्यम से एक अपराधी ने जान से मारने की धमकी मिली है जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने हाजीपुर नगर थाने में करवाया है। विधायक मुकेश रौशन द्वारा दर्ज की गयी शिकायत के अनुसार जान से मारने की धमकी देने वाला अपराधी उन्हें फोन कर भद्दी – भद्दी गालियां भी दिया है।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व में विधायक मुकेश रौशन के दिवंगत पिता रामदेव राय की हत्या भी अपराधियों ने वर्ष 1993 में दिनदहाड़े हाजीपुर के स्टेशन चौक के पास कर दिया था इसलिए धमकी मिलने के तुंरत बाद ही विधायक मुकेश रौशन ने नगर थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत कर अपराधी के अतिशीघ्र शिनाख्त कर दंडनीय कार्रवाई करने का अपील किया है साथ ही मुकेश रौशन ने अपनी और परिजनों के सुरक्षा के लिए पुख्ता सुरक्षा की माँग की है।
मुकेश रौशन बताते हैं कि धमकी मिलने के बाद उन्होंने कई बार उस नंबर पर कॉल करने की भी कोशिश की लेकिन नंबर स्विच ऑफ कर दिया जा चुका था। विधायक मुकेश रौशन बताते हैं कि उन्होंने दो दिन पूर्व में ही महुआ अनुमंडल अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया था उसके बाद ऑक्सीजन प्लांट में धांधली का मामला उठाते हुए लिखित शिकायत भी दर्ज करवाया था, विधायक मुकेश रौशन को आशंका है कि उनके द्वारा ऑक्सीजन प्लांट में चल रहे धांधली के मामले को उजागर करने के कारण भी उन्हें धमकी मिल सकती है।

















