पिपराही । बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र घोड़मोहना व धुनकी गाँव में 18 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) राजनगर के तत्वावधान मे चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभिमान के तहत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

इस क्रम में सीमा चौकी लौकहा व धुनकी के तत्वावधान मे माध्यमिक विद्यालय बाजारटोला, उत्क्रमित उर्दू माध्यमिक विद्यालय, घोड़मोहना व धुनकी गाँव व एस.एस.बी. कैम्प में औषधीय व फलदार वृक्ष लगाया गया। जिसमें गाँव के सम्मानित सदस्य व विद्यालय परिवार के प्र.प्र.अ. राम प्रसाद सिंह

मो.मतलूब, भावना कुमारी, शिवेन्द्र शिवाजी, जेया अहमद अंसारी,तथा एस.एस.बी.की ओर से लौकहा कम्पनी कमांडर सहायक कमाण्डेंट श्री श्रीश काला व सीमा चौकी कमांडर मृगेन्द्र सिंह, राजीव, अर्जुन, आदित्य, सुरेन्द्र टोप्पो आदि गणमान्य शामिल हुए।


















