जयनगर । बॉर्डर पर असमाजिक तत्वों पर लगाम को ले आसूचना पर बल । एसएसबी अधिकारियों,पुलिस,कस्टम, खुफिया, जीआरपी, उत्पाद विभाग के बीच हुयी बैठक। एसएसबी के 48वीं बटालियन मुख्यालय बाजार समिति के सभागार में एसएसबी के मुजफ्फरपुर सेक्टर डीआईजी के.रंजीत ने सिस्टर कंसर्न अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमें एस एसबी के 48वीं,18वीं ,सीतामढ़ी,51वीं 20 वीं बटालियन एवं कस्टम,पुलिस,जीआरपी,खुफिया विभाग,उत्पाद विभाग के साथ मासिक समीक्षा बैठक किया।
डीआईजी श्री रंजीत ने कहा कि इंडोनेपाल बॉर्डर पर असमाजिक तत्वों,शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने को लेकर आसूचना की मजबूती जरूरी है। सभी संबंधित विभाग मिलजुलकर आपस में कोर्डिनेशन रखे। ताकि बॉर्डर समेत आसपास इलाकोंं में होने वाली किसी तरह की असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। शराब धंधेबाजों समेत अन्य असमाजिक गतिविधियों पर रोकथाम को लेकर संयुक्त रूप से कार्य करने पर बल दिया गया।

















