
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरंग का पता लगाया है. संदेह जताया जा रहा है कि नगरोटा मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों ने इस सुरंग से घुसपैठ की थी. यह सुरंग अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 160 मीटर की दूरी पर है.
-
New Delhi : Mon , 23 Nov
-
janprabhab india beauro
नगरोटा एनकाउंटर में 4 आतंकियों के सफाए के बाद भारतीय सुरक्षा बलों को आज रविवार को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक सुरंग का पता लगा है. यह सुरंग अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 160 मीटर की दूरी पर मिली है.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरंग का पता लगाया है. संदेह जताया जा रहा है कि नगरोटा मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों ने इस सुरंग से घुसपैठ की थी. संदिग्ध सुरंग अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सांबा सेक्टर में मिली. नगरोटा एनकाउंटर से मिली जानकारी के बाद सुरंग का पता लगाया गया है. अंतरराष्ट्रीय सीमा से 160 मीटर, तो बॉर्डर फेंस से 70 मीटर से दूर है और इसकी गहराई 25 मीटर है.



















