- Madhubani : Mon , 9 Nov.
- janprabhab india beauro.
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के तीसरे एवम् अंतिम चरण का मतदान समाप्ति के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे एवम् पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश द्वारा संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा भयमुक्त,शांतिमय , स्वच्छ एवम् सफल निर्वाचन में अहम योगदान के लिए मधुबनी वासियों समेत सभी मतदान कर्मियों/पदाधिारियों/पुलिस पदाधिकरियों/अर्द्ध सैनिक बल/गृह रक्षा वाहिनी बल/स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकरियों के कर्मियों को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
07 नवंबर 20, मधुबनी: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के तृतीय चरण अंतर्गत मधुबनी जिला में आज छ: विधानसभा क्षेत्रों (31- हरलाखी,32- बेनीपट्टी,33- खजौली,34- बाबुबरही,35- बिस्फी एवम् 40- लौकहा) विधानसभा के लिए मतदान संपन्न हुआ।
जिले में मतदान केंद्र की कुल संख्या 2711 है ।आज मतदान सुबह 7:00 से 6:00 बजे शाम तक हुआ। शाम 06 बजे तक विधानसभावार उनके निर्वाची पदाधिकारियों से प्राप्त अनंतिम आंकड़ा के आधार पर मतदान प्रतिशत की स्थिति की इस प्रकार रहा है:-
31- हरलाखी -58.42%
32- बेनीपट्टी-51.62%
33- खजौली-56.28%
34- बाबु बरही-55.21%
35- बिस्फी-54.30%
40- लौकहा-61.85%
इस प्रकार जिला का कूल मतदान प्रतिशत 56.28%रहा।
आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी, मधुबनी, डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे स्वयं जिला नियंत्रण कक्ष में प्रातः 05:30बजे से स्थिति का अनुश्रवण कर रहे थे। साथ ही,कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किए एवं उपस्थित अधिकारियों को निष्पक्ष मतदान करने के लिए कई निर्देश दिए।
सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स एवम् बीएमपी की 89 कंपनी की प्रतिनियुक्ति किया गया था।
इसके अतिरिक्त पुलिस बल एवम् बिहार रक्षा वाहिनी बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
शांतिपूर्ण ,भयमुक्त,स्वच्छ एवम् स्वतंत्र मतदान पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मधुबनी जिला के मतदाताओं को हार्दिक धन्यवाद दिया ।साथ ही निर्वाचन में संलग्न सभी मतदान कर्मियो,मैजिस्ट्रेट,पुलिस कर्मी/ पदाधिकारी , पारा मिलिट्री फोर्स/बीएमपी/स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों तथा सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों एवम् कर्मियों को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
