- Madhubani : Wed , 21 Oct.
- Janprabhab Hindi News
बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के मद्देनजर चुनाव आयोगके पुलिस प्रेक्षक देवेन्द्र बीर ने पदाधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस प्रेक्षक के साथ एसडीपीओ अरूण कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, मधवापुर थानाध्यक्ष गया सिंह, साहरघाट थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान समेत पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस प्रेक्षक देवेन्द्र बीर ने साहरघाट एवं मधवापुर थाना का अवलोकन किया।
इस दौरान थानाध्यक्षों से विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियो से विस्तार से अवगत हो कई आवश्यक दिशा निर्देश थानाध्यक्षों को दिए। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा का मधवापुर में पैदल मार्च कर जायजा लिया। इस दरम्यान पुलिस प्रेक्षक देवेन्द्र बीर ने थानाध्यक्षों को भारत-नेपाल सीमा पर गहन चौकसी के साथ गश्त लगाने, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, आपराधिक तत्वों को चिंहित कर उसे गिरफ्तार करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण सीमा पर विशेष चौकसी की जरूरत है। सुरक्षा कर्मी मौजूदा विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा पैनी नजर रखें, चुनाव के 48 घंटे पूर्व भारत-नेपाल सीमा सील रहगी। उन्होंने ने विधानसभा चुनाव को लेकर थानाध्यक्षों को सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
फेसबुकबाट तपाईको प्रतिक्रिया !