- Madhubani : Thu , 15 Oct.
- janprabhab hindi news
नेपाल – भारत बॉर्डर पर तैनात हरिने एसएसबी कैम्प के जवानों एक पिकअप गाड़ी पर लदे तस्करी के समान के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया । जब्त समान में पिकअप पर 21 बंडल कपड़ा, 2 बंडल स्टिकर, 2 बंडल चुनरी है।

तस्करी का सामान जयनगर से लाकर तस्कर नेपाल भेजने की तैयारी में था। जहां इटहरवा बॉर्डर पर पिलर संख्या 279/17 के पास एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना पर पिकअप के साथ तस्करी का सामान व चार तस्कर को अपने कब्जे में ले लिया। एसएसबी ने पकड़े गए तस्कर से सामान का बिल दिखाने को कहा।
जब्त समान का कोई कागजात तस्कर द्वारा नही दिखाने पर समान के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। ज़ब्त समान की कीमत करीब 6 लाख 53 हजार आंका गया है।

एसएसबी ने जब्त समान व तस्कर को पिपरौन कस्टम के हवाले कर दिया है। पकड़े गए तीन लोग सीतामढ़ी जिले का है, जबकि एक तस्कर जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव के चमन कुमार साह बताया जा रहा है। वहीं तस्करी के समान का लाइनर का काम कर रहा था। इसकी जानकारी हरिने कंपनी इंचार्ज विपन कुमार ने दी है।


















