- Madhubani : Tue ,6 Oct
- Janprabhab news
प्रखंड में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बिस्फी पुलिस प्रसाशन ने सघन वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दी है। आज मंगलवार को बिस्फी थाना परिसर के सामने एवं कोकिला चेक पोस्ट समेत कई रूट पर बाहन जांच चलाया गया । थानाध्यक्ष संजय कुमारने बताया कि थाना परिसर के सामने एवं कोकिला चौक,चहुटा रघौली,गढ़िया,सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्ग पर बाहन जांच चलाया जा रहा है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि होने वाली विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।श्री कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय शांति बनाए रखने के लिए सैकड़ों लोगों पर निषेधाज्ञा नियम भी लागू किया गया है।

इसके साथ ही चुनाव के समय शांति भंग करने में या खड़यंत्र रचने में कहीं भी उनकी सहभागिता का पता चलेगा तो वैसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।मौके पर एसआई सुरेंद्र यादव,एएसआई कमलेश राय, उदय सिंह,धर्मेंद्र कुमार निषाद सहित अन्य कई पुलिस बल मौजूद थे।


















