-
भयमुक्त व शातिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर बेनीपट्टी एसडीपीओ ने किया भ्रमण
- Madhubani – Fri,2 Oct
- Janprabhab news
-
महादलित बस्तियों में जाकर मतदाताओं को किया भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान करने को लेकर जागरूक
भारतके बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधि तेज हो चुकी है। क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया । इस दौरान एसडीपीओ ने पिपरौन-जटही बॉर्डर सहित कई बूथ व महादलित टोला का मुआयना किया ।

एसडीपीओ ने बताया कि भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया है। भारत-नेपाल की सीमा खुली रहने के कारण स्थानीय पदाधिकारी को सीमा पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए है। वहीं क्षेत्र के कई बूथों का भी मुआयना किया गया है। जहां चुनाव से संबंधी सभी मुलभूत सुविधा शीघ्र मुहैया कराने को लेकर बूथ प्रभारियों से बातचीत की गई है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान शोहपुर, विटहर सहित कई महादलित बस्तियों में जाकर मतदाताओं को भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया है। भ्रमण के दौरान बीडीओ अरविन्द कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान, बीएओ नौशाद अहमद सहित कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।


