शहर में एसपी सिटी तो ग्रामीण में एसपी देहात ने संभाली कमान, पुलिस ने किया रुट मार्च के लिए मुस्तैद रहे…..
- Patna ,Wed 30 Sep
- Janprabhab Hindi news
अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने और कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए एसएसपी वाराणसी खुद क्षेत्र में निकल गए । उनके साथ मातहत भी रूट मार्च के लिए मुस्तैद रहे। एसपी सिटी विकास चन्द्र त्रिपाठी शहर में रुट मार्च कर थानेवार मार्च का जिम्मा उठाया तो ग्रामीण क्षेत्र में एसपी देहात मार्तण्ड प्रताप सिंह ने रुट मार्च कर जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाया ।

एसएसपी वाराणसी अमित पाठक चौक । दशाश्वमेध व लक्सा क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देशित तो किया ही साथ ही कोविड-19 से सम्बन्धित निर्देशों के अनुपालन हेतु मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया । उधर घाटों पर नशेड़ियों के बैठने की मिल रही शिकायत को देखते हुए एसपी सिटी विकास चन्द्र त्रिपाठी दशाश्वमेघ घाट से पैदल गश्त पर उतर गए। पुलिस को भारी संख्या में देखकर पहले नाविक और स्थानीय सोच में पड़ गए लेकिन बाद में जनता ने खुशी का इजहार किया। पुलिस को अचानक सड़को-गलियों और घाटों पर देखकर जनता ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा अब बदमाशों की खैर नहीं। हम सुरक्षित है और पुलिस हमारी है।

उधर ग्रामीण क्षेत्र में एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह व सीओ सदर के निर्देशन में लोहता पुलिस ने लोहता की तंग गलियों व इलाकों में चक्रमण किया । रूट मार्च विभिन्न गांवों, कस्बों, चौराहों पर क्षेत्रीय आमजन मानस में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने एवं शान्ति व्यवस्था के प्रति लोगों से अपील की । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल भी की गई। कई जगहों पर रुक कर लोगो को समझाया गया कि पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। आप लोग अपराध एव अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करे तभी एक स्वच्छ समाज की स्थापना की जा सकेगी ।


