पुलवामा से हिजबुल मुजाहिद्दीन का हथियारों का जखीरा बरामद हुआ.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के हथियारों बड़ा जखीरा बरामद किया.
पुलवामा, sun,17 may । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन (Hizbul Mujahideen) के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया. 55 राष्ट्रीय रायफल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने गुप्त सूचना के मिलने के बाद चाकुरा गांव में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसमें उन्हें हिजबुल मुजाहिद्दीन द्वारा छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और कारतूस आदि मिले.
हिजबुल मुजाहिद्दीन ने 1 सेल्फ लोडिंग रायफल, 2 पिस्टल, कई बैटरी, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद छिपाया था, जो सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. सुरक्षाबलों के लिए ये एक बड़ी सफलता है. माना जा रहा है कि हिजबुल के हथियारों का जखीरा पकड़े जाने से उसके आतंकी हमला करने के मंसूबे पर पानी फिर गया है. पुलवामा जिले में बड़ा आतंकी हमला होने से बच गया है.
